कन्नौज। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधती बहन। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा की डोर बांधी। भाइयों ने पैर छूकर आर्शीवाद लिया। पूरे दिन जिले की मिठाई व राखी की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं बसों में भी यात्रियों की अच्छी संख्या रही। सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर 24 घंटे बसों में मुफ्त सेवा का पूरा लाभ बहनों और महिलाओं ने उठाया। बसों के देरी से वह देर तक बस स्टाप पर इंतजार करती नजर आईं।
बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी। इस दौरान भाइयों ने भी गिफ्ट बहनों को भेंट किए। सरायमीरा बस स्टाप पर सुबह से महिलाओं की भीड़ रही। फर्रुखाबाद और कानपुर को जाने वाली बसों में भीड़ ज्यादा रही। कानपुर के लिए तो अधिक बसें मिली पर मैनपुरी या अन्य शहर के लिए बसों की कमी रही।
बसों में धक्कामुक्की करते भी यात्री देखे गए।
raksha bandhan- फोटो : KANNAUJ