फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास, पुलिस से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। लखीमपुर घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किसान यूनियन के संगठनों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया। इससे आक्रोशित पदाधिकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की व नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

किसान यूनियन के संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंकने की सूचना पर शनिवार सुबह से ही पुलिस बल ग्राम इस्माइलपुर स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय और मोहल्ला अफसरी स्थित सावित्री गुट के जिलाध्यक्ष के घर पर पहुंच गया। इस्माइलपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पुतला छीन लिया। जिस पर काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान यूनियन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम सिंह चौहान, मारूफ खान, शबनूर खान, मतीन खान, अकील फारूकी, अनवर खा, मोहम्मद हारुन और फरमान कुरेशी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के मोहल्ला अफसरी आवास पर एसडीएम छिबरामऊ और कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुतला फूंकने से पहले ही पुलिस ने जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, शुगम दुबे, धर्मेंद्र ,कयूम, सर्वेश सिंह, रमेश कुशवाहा, राकेश गुप्ता आदि को हिरासत में ले लिया। वहीं सावित्री गुट के जिला अध्यक्ष के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर भी पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें