फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएम कालेज में ताला, पढ़ाई ठप

Wed, 03 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
पीएसएम महाविद्यालय के मुख्य गेट पर लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एडमिशन के लिए छात्रों के उपद्रव के बाद बुधवार को पीएसएम कालेज अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। कालेज के मेन गेट पर इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। सुबह आए स्टूडेंट्स नोटिस देखकर बैरंग लौट गए। इधर, प्राचार्य ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी पहुंचकर वीसी से बात की है, जहां से उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है। पीएसएम कालेज में प्रवेश समस्या को लेकर छात्र नेता कई दिनों से विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को छात्र नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनको आश्वासन दिया गया कि उनका प्रवेश दो दिन के अंदर प्राचार्य से वार्ता कर करा दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट न होने पर छात्रों ने मंगलवार को महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य से वार्ता की। इस दौरान छात्रों ने उग्र रूप धारण कर लिया इस दौरान छात्रों ने प्रवेश को लेकर महाविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ भी की।

इसके बाद बुधवार से प्राचार्य ने महाविद्यालय को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया। प्राचार्य ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को कुलपति को अवगत करा दिया गया। जब तक पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई व सुरक्षा का भरोसा नहीं दिलाया जाएगा। महाविद्यालय को नहीं खोला जाएगा। पीएसएम कालेज में महाविद्यालय प्रशासन के साथ हुए टकराव के बाद छात्र नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि उनको महाविद्यालय प्रशासन ने मोहरा बनाया है, बल्कि इस घटनाक्रम में उनके कई साथियों के गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में महामंत्री सोमू सैनी, मो.तौसीफ कुरैशी, राज यादव ने उपचार कराया। इन छात्रों के पैर व हाथ में चोटें हैं। इस दौरान उनके साथ छात्र संघ अध्यक्ष राजू यादव, शैलेंद्र यादव, शीवेंद्र यादव, बृजेंद्र, चंदन यादव, अनंत यादव, अजय शर्मा, कुलदीप, संदीप, ओमकार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें