फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से कासिमपुर पहुंच रहे लोग

Wed, 03 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
कासिमपुर गांव में घर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेता एक ग्रामीण परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 125.10 मीटर पर पहुंच गया है। कासिमपुर के बाशिंदे घरों तक पहुंचने के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से मेहंदी घाट पर पीएसी की 21 सदस्यीय टीम को तीन वोटों के साथ तैनात कर दिया है।  गंगा में पानी का उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी जलस्तर कुछ सेंटीमीटर ऊपर चढ़ता है तो कभी कुछ सेंटीमीटर नीचे आ जाता आता है। बुधवार को गंगा फिर कुछ बढ़ गई।
विज्ञापन


पानी अब गंावों की सीमाओं से आगे बढ़ गया है।  इससे कटरी क्षेत्र में बसे गांव कासिमपुर, जुकइया, अलियापुर, चौधरियापुर सहित कई गांव में बसे ग्रामीणों की चिंताएं भी जलस्तर  की तरह  घट-बढ़ रही हैं। बढ़ते जलस्तर के साथ लहरों में भी तेजी आ गई है। इससे गांव के किनारे की मिट्टी का तेजी से कटान हो रहा है। कासिमपुर गांव के कुछ घरों तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। वहां करीब आठ फ ीट तक पानी हो गया है।

कुछ ग्रामीण परिवार अपने घर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कासिमपुर के सटे गांव जरेरा के कुछ परिवारों ने गांव से बाहर आना भी शुरूकर दिया है। गांव के बच्चों का विद्यालय आना-जाना पूरी तरह से परिजनों ने बंद करा दिया है। उधर, जिला प्रशासन ने मेहंदी घाट पुल पर पीएसी की 21 सदस्यीय टीम को तीन वोटाें के साथ तैनात किया है। एडीएम संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


पीएसी 37 बटालियन डी कंपनी के क मांडर राम किशन सिंह ने बताया कि टीम के 21 सदस्यों के साथ मेहंदी घाट पर तैनात हैं। उनके पास तीन नाव हैं। इसमें एक एल्युमीनियम व दो रबर की हैं। उनकी तैनाती 24 घंटे की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें