फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने लिया प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांग्रेसियों ने पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

प्रेमपुर में रविवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि देश के विकास में सबसे ज्यादा योगदान कांग्रेस का है। भाजपा ने सिर्फ देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर महंगाई की आग में झोंक दिया। रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी इसका सबूत है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विद्याराम दुबे ने कहा कि जनता का मोह भाजपा से भंग हो चुका है और लोग कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आतुर हैं। इस दौरान बहार कुरैशी, विकास मिश्रा, देवकीनंदन दुबे, आदेश सविता, प्रियंका दुबे, गोविंद वर्मा, चंद्रभान सिंह, सौरभ, चंद्रप्रकाश, अमीन, चंद्रभान व गौरव सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें