सौरिख (कन्नौज)। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसियों ने रविवार को गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए और कहा कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी है।
सौरिख की ग्राम पंचायत किसई जगदीशपुर, सहरोई, बहादुरपुर मझिगवां गांव में कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक कर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस प्रदेश सचिव नीतम सचान ने ग्रामीणों से दोबारा सत्ता में कांग्रेस सरकार को लाने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस के सत्ता में आने पर चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने वर्तमान सरकार को किसान विरोधी बताया। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, उपाध्यक्ष विनोद दुबे, मलखान सिंह पाल, महासचिव शैलेंद्र दिवाकर, आदेश सविता, अंकित पाल, रजनीकांत चतुर्वेदी, संतराम, कमल संखवार व जैनुद्दीन मौजूद रहे।