फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10सीएचबीपी53ं बॉलीवॉल टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मोहल्ला बनवारी नगर में आयोजित तहसील स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच अतिराजपुर व रूपपुर के बीच खेला गया, जिसमें रूपपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला बनवारी नगर स्थित बरमदेव मंदिर के पास मैदान में आयोजित बॉलीवॉल टूर्नामेट में छिबरामऊ तहसील की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक मैच 21 प्वाइंट के तीन सेटों में खेला गया। प्रतियोगिता के दौरान विशुनगढ़ ने धीरपुर नगरिया को, तुलसीपुर की टीम ने एमडी पब्लिक स्कूल को, बनवारी नगर की टीम ने राजापुर को, रूद्रपुर की टीम ने पृथ्वीपुर को हराकर अपने मुकाबले जीते। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिताएं लोगों को जीवन में विपरीत स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं और चुनौती और परिवर्तन का डटकर मुकाबला करना सिखाती हैं।
भाजपा परिषद के प्रांतीय सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि खेलों में द्वेष भावना का कहीं स्थान नहीं होना चाहिए। जीत कड़ी मेहनत का फल है, जबकि हार मेहनत करने तथा गलतियां सुधारने के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीन टंडन, उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, अवनीश बेरिया, अंतर्राष्ट्रीय लॉन बॉल्स खिलाड़ी मनू पाल, विवेक सिंह, मोहित दुबे, सुरजीत सिंह, धर्मेंद्र दीक्षित, विजय राठौर, अनूप मिश्रा, निर्मोद राजपूत, सचिन पाठक, मोहित दुबे, सत्यबहादुर चतुर्वेदी, शिवाजी दुबे, प्रमोद सिंह, ऋषभ चतुर्वेदी, इंद्रेश मिश्रा, जीतू पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य तहसील से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन करना है। चयनकर्ता के रूप में भूतपूर्व सैनिक प्रमोद सिंह, वीरेश गुप्ता एवं अरविंद मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें