कन्नौज। बसपा से टिकट न मिलने के बाद डॉक्टर सुनील दिवाकर ने एआईएमआईएम से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। शहर के शरीफापुर पाल चौराहा निवासी डॉक्टर सुनील दिवाकर बीते करीब डेढ़ साल से बसपा में सक्रिय थे।
उन्होंने सदर सुरक्षित विधानसभा से टिकट की मांग की थी। बसपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने प्रत्याशी घोषित किया है। (संवाद)