कन्नौज। शहर के नगरकोट मोहल्ला स्थित अगरबत्ती कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की चपेट में आकर लाखों का तैयार माल राख में तब्दील हो गया। सूचना पर दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शहर के नगरकोट हाजीगंज क्षेत्र सफदरगंज मोहल्ला निवासी अनवर हुसैन का अगरबत्ती कारखाना है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे किसी तरह कारखाने में आग लग गई। इससे तैयारी अगरबत्ती और कच्चा माल धू-धूकर जलने लगा। किसी तरह कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। आग की जानकारी मिलते ही कारोबारी के बेटे साजेब हुसैन अग्निशमन अधिकारियों केे जानकारी दी। कारखाने में इससे पूर्व भी आग लग चुकी है। कारोबारी अनवर हुसैन ने बताया कि आग से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।