फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया थाना

Sun, 02 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बारिश के बाद थाना परिसर में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई तो नगरवासियों के साथ पुलिस वालों की भी शामत आ गई। बारिश के बाद थाना परिसर तालाब में तब्दील हो गया। सिपाहियों की बैरकों सहित दफ्तरों में भी पानी घुस गया, जिसे निकालने में होमगार्डों और चौकीदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर में कई नाले चोक होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश से नादेमऊ चौराहा से लेकर थाने तक मुख्य गली में जलभराव हो गया, वहीं थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिसर में खड़ी बाइकें डूब गई, तो दफ्तर में भी पानी घुसने से मुंशियों को दिक्कत हुई। इसी तरह मोहल्ला गांधीनगर और कुम्हार मंडी में भी कई स्थानों पर भीषण जलभराव हो गया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बरसात से पहले नगर पंचायत प्रशासन ने नालों की सफाई नहीं कराई थी। नगर के सभी मुख्य नाले और नालियां कीचड़ से लबालब भरे हैं। बारिश में नाले उफना जाते हैं और इनका पानी घरों में घुसने लगता है। थाना परिसर में भरे पानी को निकालने में पुलिसकर्मियों, होमगार्डों और चौकीदारों को काफी दिक्कत हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि नादेमऊ चौराहा से थाना परिसर तक बने नाले की सफाई के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई है। शीघ्र ही नालों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें