फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, दो युवक हिरासत में, दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रंजिश में एक दूसरे को फंसाने के लिए दो युवकों ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। इससे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। छानबीन के बाद सामने आया कि झूठी सूचना दी गई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बछज्जापुर में रहने वाले दो युवकों के बीच जलालपुर पनवारा में शुक्रवार शाम रंजिश के चलते विवाद हो गया। एक दूसरे को फंसाने के लिए दोनों युवकों ने 112 डायल कर पुलिस को एक लाख से अधिक रुपये लूटपाट की जानकारी दी। इससे पीआरवी 112 से लेकर थाना पुलिस पहुंच गई। जानकारी करने पर सामने आया कि दोनों युवकों में विवाद हुआ था। इससे झूठी सूचना दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें