फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के अतिक्रमण हटाने से हड़कंप

Mon, 28 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर रविवार को पूरे दिन कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में ठठिया रोड चौराहे को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम तिर्वा कोतवाली में व्यापारियों की हुई बैठक के दौरान अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से छाया था। इस पर एसपी ने तिर्वा कोतवाल को निर्देश देते हुए गांधी चौक चौराहा व ठठिया रोड चौराहे को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश के बाद तिर्वा कोतवाल बीएल यादव ने रविवार की सुबह से ही अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू कराया।

जेसीबी मंगवाकर ठठिया रोड चौराहे पर सड़क किनारे लगे करीब एक दर्जन खोखो को हटवाकर नाली के किनारे पहुंचवाया। ठठिया रोड चौराहे से लेकर डीएन इंटर कालेज के गेट तक जेसीबी के जरिए मिट्टी डलवाकर फुटपाथ को चौड़ा करा दिया। ठठिया रोड चौराहे से खड़ी होने वाली मैजिक व आटो को चौराहे से पचास मीटर दूर पर स्थान चिह्नित कर वहीं पर सवारी उठाने व उतारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि किसी मैजिक चालक ने आदेश का उल्लंघन किया तो मैजिक सीज कर दी जाएगी। इसके अलावा गांधी चौक चौराहे से लेकर ठठिया रोड तक सड़कों के किनारे बिल्डिंग मैटीरियल विक्रेताओं द्वारा मौरंग के ढेर लगाने से होने वाले अतिक्रमण को भी हटवाया गया। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले आधा दर्जन दुकानदारों के चालान भी किए गए। कोतवाल ने बताया कि सोमवार को गांधी चौक चौराहे पर भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें