फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधि सम्मेलन के लिए बनाई रणनीति

Mon, 28 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वाधान में आगामी 10 जनवरी को मोतीझील में होने वाले प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक निजी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि कुर्मी समाज राजनैतिक रूप से हासिए पर है। कहा कि हमारी दशा का मुख्य कारण संगठित न होना है। संगठित न होने की वजह से किसी दल में उनकी गिनती नहीं हो रही है। कहा कि कुर्मी महासंघ कोई राजनैतिक मंच नहीं है, पर राजनैतिक सोच जगानी है।

आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में कुर्मी समाज का वोट निर्णायक की भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर बैठक को सुशील कटियार, ममता सचान, अवधेश कटियार, संतोष कटियार, संजेश कटियार, सतीश सचान, गिरधर कटियार, सोनू कटियार आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता रामसेवक कटियार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें