फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुखार से गिर रहीं प्लेटलेट्स, डेंगू की आशंका में जांचे बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बुखार आते ही मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। मरीजों को डेंगू आशंकित मानते हुए जांच भी कराई जा रही हैं, लेकिन अभी तक किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक टाइफाइड के एक-दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅ. इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि मौसम बदल रहा है। बारिश के चलते संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा है। इस समय जो भी बुखार से पीड़ित हो रहे हैं, उनकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। ऐसे मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीड़ित मरीजों की जांच भी कराई जा रही है।
लैब टेक्नीशियन वीर सिंह पटेल ने बताया प्रतिदिन 70 से अधिक मरीजों की ब्लड जांच की जा रही है। डेंगू और मलेरिया संक्रमित अभी तक एक भी केस नहीं निकला है। ज्यादातर वायरल फीवर के सामने आए हैं। एक दो केस टाइफाइड बुखार के निकल रहे हैं।
विज्ञापन



निजी पैथालॉजी पर जांच के लिए लग रही भीड़
सरकारी अस्पताल से कई गुना ज्यादा निजी पैथालॉजी पर जांच के लिए मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। डेंगू की जांच कराने के लिए ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। यह वहीं मरीज हैं, जिन्हें कई दिनों से बुखार की समस्या है और दवाई का असर नहीं दिख रहा है। डॉक्टर भी डेंगू आशंकित मानते हुए जांच करा रहे हैं। ए
विज्ञापन




-



बुखार से बचाव के लिए बरतें सावधानी

- मच्छरदानी में सोएं
- साफ-सफाई रखें
- बचा हुआ भोजन न करें
- घर में पानी न जमा होने दें
- शरीर को पूरी तरह कवर कर रखें
- बुखार आने पर चिकित्सक से सलाह लें
- बारिश के दौरान भीगने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें