फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा खपाने के लिए विदेशों में भी खरीदी प्रॉपर्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सिंथेटिक गुलाब जल और कंपाउंड(पान मसाला में खुशबू के लिए डाले वाले पदार्थ) बनाने के हुनर से कारोबारी पीयूष जैन ने खूब पैसा कमाया। पीयूष ने विदेशों तक प्रापर्टी खरीद रखी है। करीब 20 साल से कई गुटखा, साबुन, सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को वह सिंथेटिक गुलाब जल और कंपाउंड की सप्लाई करता है। सूत्रों के मुताबिक जिले में भी पीयूष जैन ने कई स्थानों पर जमीनों को खरीद कर काले धन को सफेद करने का काम किया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शहर के छिपट्टी मोहल्ला में रहने वाले इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन की मुंबई, दुबई, कानपुर के अलावा विदेशों में भी प्रॉपर्टी है। करीब तीन साल पहले सदर कोतवाली के भुगैतापुर गांव में उसने 50 बीघा जमीन खरीदी थी। शोहरत बढ़ने पर पीयूष ने पड़ोसियों के करीब चार मकानों को खरीद लिया। इसके अलावा छिपट्टी मोहल्ला में एक कारखाना और दो अलग-अलग जगहों पर भी मकान हैं। ठठिया कस्बा में एक प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी पीयूष जैन करोड़ों रुपये का चंदा दिया है।
कन्नौज। कारोबारी पीयूष के घर से गुलाब की बेजोड़ खुशबू हर समय निकलती रहती है। उसने कभी गुलाब के फूलों की खरीद नहीं की। गुलाब जल बनाने के लिए कारखाना और डेग-भभका भट्टी की जरुरत होती है, लेकिन ऐसा उसके पास कुछ भी नहीं है। डीजीजीआई की टीम में सामने आया कि पीयूष जैन केमिस्ट है और सिंथेटिक गुलाब कंपाउंड तैयार करता था।
विज्ञापन

कन्नौज। पीयूष जैन के यहां कई कर्मचारी मजदूरी करते है। सूत्रों की अनुसार यह लोग सिर्फ कंपाउंड लोड करने और ऑर्डर पर उसे भेजने का काम करते थे। मजदूरों के जाने के बाद रात को पीयूष जैन स्वयं कंपाउंड तैयार करता था। यह हुनर उसने कभी भी किसी को नहीं बताया। वह पड़ोसियों से भी कम मतलब रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें