फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के बेटे ने एम्स की परीक्षा में पाई आल इंडिया आठवीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। व्यापारी नेता के बेटे ने एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) की पीजी प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया आठवीं रैंक हासिल कर नगर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सफल मेधावी का एक निजी गेस्ट हाउस में व्यापारियों ने स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन

नगर की किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के पुत्र डॉ. शुभम गुप्ता शुरू से ही होनहार रहे। एक से कक्षा पांच तक सुभाष अकादमी एवं कक्षा छह से 12 तक पूर्णचंद्र विद्या निकेतन कानपुर में पढ़ाई की। उसके बाद साल 2012 में सीपीएमटी की परीक्षा में प्रदेश में आठवीं व आल इंडिया में 800 वीं रैंक हासिल करने के बाद एमबीबीएस के लिए किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में दाखिला किया। नीट (पीजी) में प्रदेश में छठवीं एवं आल इंडिया 317 वीं रैंक हासिल करने के बाद एमडी (इंटरनल मेडिसन) बनारस हिंदू यूनीवर्सिटी से की। शुभम की इस उपलब्धि पर नगर के व्यापारियों ने नगर के श्रीराम गेस्ट हाउस में जोरदार स्वागत किया।
शुभम ने कहा कि कई घंटे मेहनत करना उन्होंने अपने पिता प्रदीप गुप्ता से सीखा। आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके लिए माता पिता के साथ नगर के सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद है। लोगों को कभी भी जरूरत पड़ने पर वह सदैव उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। स्वागत के दौरान संजीव गुप्ता, विनय गुप्ता, नरेश चंद्र, दीपांक दुबे, समीर गुप्ता, लल्ला बाबू, सुशील गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मेघनाथ, जितेंद्र, संतोष तिवारी, गणेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता कपूरी वाले, मनोहर लाल, अनिल गुप्ता, लालू गुड़ वाले, अवली गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें