विधानसभा चुनावों की आहट को देखते हुए बाबा साहब
भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाने की पूरे दिन होड़ रही। बसपा, सपा
और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत दूसरे दलों के नेताओं और
कार्यकर्ताओं ने काजी टोला स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
बसपा के
पूर्व लोस प्रभारी आकाश शाक्य समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर
फूल-मालाएं चढ़ाईं। इस मौके पर मनीष कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, अजय पाल
दोहरे, प्रदीप गौतम, रजनीश श्रीवास्तव, मनोज कटियार, अनुराग द्विवेदी आदि
मौजूद थे। सपा नेताओं ने काजीटोला में अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया।
सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि बाबा साहब ने एक ऐसे संविधान की
रचना की, जिसके कारण आज हम सब देश की राजनीति का हिस्सा बन सके। उनका कहना
था कि बिना शिक्षा देश का विकास संभव नहीं है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब
सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने सदैव सर्व समाज की तरक्की के लिए प्रयास
किया।
उनकी वजह से आज समाज का हर व्यक्ति अपने विचारों को स्वतंत्रता से
व्यक्त कर सकता है। विस क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने कहा कि उन्होंने
देश को सर्वश्रेष्ठ संविधान प्रदान किया। इस मौके पर नीलू यादव, आरएस
कठेरिया, संजय दुबे, हाजी रईस, कैश खां, भोले कुरैशी, सतेंद्र यादव, अमित
मिश्रा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
अभाविप ने डा. अंबेडकर के परिनिर्वाण
दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित कर प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाईं। नीरज
मेहरोत्रा ने कहा कि वह कई प्रतिभाओं के धनी थे। कहा कि डा. अंबेडकर
पत्रकारिता के प्रकाश स्तंभ थे। विदेश नीति की यर्थाथवादी सोच रखने वाले
थे।
अभाविप के प्रदेश महामंत्री आकाश जायसवाल ने कहा कि अंबेडकर देश के लिए
अनूठी मिशाल थे। इस मौके पर धर्मेंद्र वर्मा, सुमित प्रजापति, चंदन
बाजपेयी, अमन तिवारी, शैलेंद्र यादव, अविनाश, अनमोल दुबे आदि मौजूद थे।