फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 07 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सादिकपुर व अलियापुर गांव में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पूर्व सदर विधायक कल्यान सिंह दोहरे, कन्नौज नगर पालिका की चेयरमैन सरोज पाठक के संयुक्त नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों ने कैंडल जलाकर मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रख कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


इसके अलावा डा. भीमराव अंबेडकर का निर्वाण दिवस मनाते हुए भाजपा नेता सुब्रत पाठक के जेल भेजने का विरोध भी जताया गया। पूर्व भाजपा विधायक ने कहा कि डा. अंबेडकर भारत के संविधान समिति के अध्यक्ष थे। प्रदेश की सत्ता और प्रशासनिक संविधान के प्रतिबद्धता रखते हुए उन्होंने काम किए।

उन्होंने कहा कि गत छह महीनों से कन्नौज शहर में अराजकतत्वों का बोलबाला है। भाजपा नेता सुब्रत पाठक को बेवजह जेल भेजा गया। जहरीली शराब प्रकरण में भी आठ निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस मौके पर नीरज मेहरोत्रा, ओमप्रकाश पाठक, चंद्रप्रकाश वर्मा, श्याम तिवारी, राजेश दिवाकर, तरुण चंद्रा, सतीश दोहरे, प्रभात बाजपेयी, लालजी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें