फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Fri, 23 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे नव दुर्गा महोत्सव में अंतिम रात रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का वध होते ही पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


विघ्न विनाशक गणपति और मां अंबे की आरती के बाद मां दुर्गा का आगमन होते ही मां के जयकारे लगने लगे। भक्त मनीष वर्मा ने विशिष्ट नृत्य शैली में मां की आरती की, जबकि तेरी अंगुली पकड़ के चला गीत पर रजत अरोड़ा ने डांस करके वाहवाही लूटी। इसके बाद श्रीराम और रावण सेना के बीच घमासान युद्ध हुआ।

रावण के धराशायी होते ही जयश्रीराम के नारे लगे। संचालन कर राजीव अरोड़ा ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा कि मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा शनिवार की सुबह नौ बजे प्रारंभ होगी। मां मेरी मां से मिला दे गीत पर करन और अंकुर ने डांस करके तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


मां दुर्गा के स्वरूप में कृतिका वर्मा, राम बने रजत शर्मा, सीता बनी खुशी वर्मा, लक्ष्मण बने जानू गुप्ता, विभीषण बने रोहन माथुर, हनुमान बने सोनू गुप्ता और उनकी सेना में शामिल अवि, वंश, उत्सव, लव, टीटू, विष्णु, रावण बने शोभित और विनीत, अवनीश, अंजुल, कुश, शिवा, राजा का अभिनय सभी ने सराहा। देर रात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें