फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अब शहरी गोशालाओं की तीसरी आंख करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्थायी गोआश्रय केंद्रों में की जा रही मनमानी व लापरवाही पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अब गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसे लागू करने के लिए मंडलायुक्त ने सभी जनपदों को निर्देशित किया है। प्रथम चरण में शहरी गोशालाओं को कैमरे से लैस करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




जनपद के शहरी क्षेत्र में कुल नौ गोशालाएं हैं। इनमें सात गोशालाएं नगर पालिका सूरजपुर, पालिका मौदहा, पालिका राठ, नगर पंचायत कुरारा, सुमेरपुर, सरीला, गोहांड, संचालित हैं। जिनमें करीब 1400 गोवंश संरक्षित हैं। वहीं दो कुरारा व सरीला कान्हा गोशालाएं निर्माणाधीन हैं। जिसमें कुरारा कान्हा गोशाला का काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है। जिसका जल्द ही उद्घाटन होने की उम्मीद है।
वहीं, सरीला में अभी 20 फीसदी का काम बाकी है। इन सभी गोशालाओं में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का आदेश दिए गए हैं। जिससे कि इन बेजुबानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देखा जा सके। आए दिन सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से गोशालाओं में की जा रही मनमानी की खबरें प्रकाशित होती रहती हैं। भरण पोषण व देखरेख के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। कैमरे लगने से जिम्मेदार अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही तय होगी।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर मंडलायुक्त ने सभी जनपदों को निर्देशित कर शहरी क्षेत्रों में संचालित गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिले में शहरी क्षेत्रों में सात गोशालाएं संचालित हैं। जबकि दो कान्हा गोशालाओं का जल्द ही कार्य पूरा होने वाला है। सभी को कैमरों से लैस किया जाना है। इससे गोशालाओं में की जा रही मनमानी व लापरवाही पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

- डॉ. सोमप्रकाश तिवारी, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें