फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों के लिए तिरपाल नहीं, सर्दी में ठिठुर रहे, केयर टेकरों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
बिना तिरपाल के गोशाला में बंधे गोवंश। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। गोशालाओं में गोवंशों को शीतलहर से बचाने के लिए तिरपाल की अब तक व्यवस्था नहीं हो गई है। इससे गोवंश सर्दी में ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के बेहटा गांव की गोशाला में वर्तमान में 83 गोवंश हैं। इन्हें शीतलहर से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। यह सुबह- शाम ठिठुर रहे हैं। केयर टेकरों को मानदेय भी नहीं मिला है। वहीं डिप्टी सीवीओ डॉ. संजय शाल्या ने बताया कि गोवंशों पर तिरपाल डालने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द तिरपाल डालकर गोवंशों को शीतलहर से बचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

केयर टेकर खलील ने बताया कि कई महीनों से गोशाला में काम कर रहे हैं। तीन महीने का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। गोशाला में काम कर रहे तीन और लोगों को मानदेय नहीं मिला। प्रधान और अधिकारियों से मानदेय के लिए कह चुके हैं। सुनवाई नहीं हुई। केयर टेकर निशा ने कहा कि पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। दीपावली को हम लोगों ने सचिव से मानदेय के लिए कहा था। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। निशा ने बताया कि मानदेय न मिलने से घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें