Nag's three-year-old Yamya becomes Flipkart's kids model
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जिले की तीन साल की बेटी याम्या वर्मा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की किड्स मॉडल चुनी गई है। फ्लिपकार्ट ने याम्या की तस्वीर भी जारी कर दी है। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर याम्या के सात हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं। याम्या की इस उपलब्धि से परिजन गदगद हैं।
याम्या नगर के मोहल्ला कटरा निवासी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामानंद वर्मा की पौत्री व हिमांशु वर्मा की बेटी है। हिमांशु ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी प्रोफाइल पर कंटेंट्स से प्रभावित होकर मॉडल एजेंसियों ने संपर्क किया व ई-कॉमर्स वेबसाइट पर किड्स मॉडलिंग का ऑफर दिया। दो नवंबर को याम्या का चयन फ्लिपकार्ट की किड्स मॉडल के लिए हो गया।
एजेंसी ने बताया कि इसके लिए 1500 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 50 का चयन हुआ। एजेंसी ने दिल्ली से फोटोग्राफर को भेजकर याम्या का फोटो शूट कराया था। 21 नवंबर से याम्या किड्स मॉडल के रूप में फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है। फ्लिपकार्ट की एप पिंक वॉल्फ ब्रांड सर्च कर उसकी प्रोफाइल देखी जा सकती है।
Nag's three-year-old Yamya becomes Flipkart's kids model- फोटो : CHIBRAMAU