फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, टिनशेड तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। मुनादी के दो घंटे बाद नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल और नगर पालिका के दस्ते के साथ टीम ने तिराहा पार्क के आसपास अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान लोगों की नोकझोंक भी हुई। विरोध करने वाले पुलिस को सख्त देख पीछे हट गए। अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते नगर पालिका ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर में लाउडस्पीकर से मुनादी करवाई। सभी से खुद अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दोपहर दो बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया। स्थानीय तिराहे पर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह, अनिल प्रजापति, सफाई नायक राजन राजपूत सहित नगर पालिका के दर्जनों सफाई कर्मियों के साथ जेसीबी मशीन पहुंच गई। निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह और दरोगा राजा दुबे भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आ गए। अचानक चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इन्होंने दुकान के बाहर रखे सामान को हटाना शुरू कर दिया। टीम ने तिराहा पार्क के आसपास और दुकानों के बाहर लगे टिन शेड को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। करीब एक घंटे चले अभियान में कई दुकानों के बाहर पड़े टिन शेड और सामान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि लोग अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटा लें। नहीं तो नगर पालिका अपने स्तर से जुर्माना वसूल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें