तिर्वा(कन्नौज)। कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों के आश्रितों को चिह्नित किया जाने लगा है। इसमें लेखपाल लगाए गए हैं। पात्र होने पर राज्य सरकार जमीन का पट्टा, आवास आदि सुविधाएं देगी
विज्ञापन
कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों के आश्रितों को चिह्नित करने के लिए लेखपाल गांव-गांव संपर्क करने लगे हैं। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने मंगलवार को बताया कि कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों के आश्रितों को चिह्नित किया जा रहा है। पंचायत राज विभाग पात्रता के अनुसार आवास और जमीन का पट्टा देगा।