फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी

विज्ञापन
नगर पालिका में लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपते सांसद सुब्रत पाठक और एडीएम गजेंद्र कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद व डिजिटल चाबी का वितरण किया। नगर पालिका व नगर पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में जनता ने प्रधानमंत्री को सुना। इसके बाद स्थानीय स्तर पर लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में सांसद सुब्रत पाठक ने महिलाओं को प्रधानमंत्री आवासों की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 300 लाभार्थियों डिजिटल चाबी दी गई। नगर पालिका कन्नौज के सभागार में प्रधानमंत्री का संवाद सुना गया। लाभार्थी प्रेमलता पत्नी जगदीश, पुष्पा देवी पत्नी प्रदीप सिंह, विकास पुत्र रामबाबू, राधा पत्नी हरीश चंद्र, राधा पत्नी ओम प्रकाश को सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवास की चाबी दी। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री गरीबों के हिमायती हैं। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, भाजपा नेता तरुण चंद्रा,परियोजना अधिकारी डूडा के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
लाभार्थियों को मिली आवास की चाबी
सिकंदरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) योजना के अंतर्गत प्रदेश के 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को सामूहिक रूप से डिजिटल चाबी सौंपी। नगर पंचायत में चेयरमैन उर्वशी दुबे समेत पंचायत कर्मियों व आवास योजना के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। बाद में 72 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इस मौके पर सभासद सत्यपाल, राजकिशोर, अमित कुमार, मौरश्री, राधा देवी, ईओ प्रदीप कुमार गौतम, रेणुका शाक्य, अखिलेश कुमार, मो. जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें