फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, मौत

Mon, 01 Apr 2024 03:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। रेलवे क्राॅसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ की शिनाख्त का प्रयास किया पर कागजात नहीं मिले। इस कारण पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत मानीमऊ में हरदोई मोड़ के पास रेलवे क्राॅसिंग की है। शनिवार बह आगरा से कोलकाता जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने शव को ट्रैक से हटवाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शव के क्षत विक्षत होने के कारण आसपास के लोग शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन अधेड़ के पास से कागजात नहीं मिला। चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल ने बताया कि अधेड़ के पास से एक रूमाल, डाई और पान मसाला मिला था। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें