फोटो-18- बैठक में मौजूद संचालक और सदस्य किसान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। किसान सेवा सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में पांच करोड़ के प्रस्ताव पारित हुए। इसमें कृषक ऋण के लिए छह करोड़ से अधिक का अधिकतम दायित्व निर्धारित करने पर भी चर्चा हुई।
सचिव ने अध्यक्ष और संचालक सदस्यों को फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद बैठक में सचिव सत्यवीर यादव में पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्योरा पेश किया। किसानों के खाद बीज नगद धनराशि देने के लिए पांच करोड़ का समिति को दायित्व दिया गया। पिछले वर्ष साढ़े चार करोड़ का टर्न ओवर सहकारी समिति ने किया था। वहीं उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने डीएपी के बजाय एनपीके का इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया। समिति के जर्जर भवन को गिराने के बाद नवीन भवन निर्माण को भी स्वीकृति मिली। इस पर 20 लाख रुपये के करीब व्यय होगा। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार यादव और संचालन ईश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर लिपिक हरीराम वर्मा, संचालक सदस्य अनिल सिंह भदौरिया, रामगोपाल, जगदीश चंद्र, श्यामसिंह, रामकुमार उर्फ मुन्ना पटेल, हरनाथ सिंह, सुधांशु विक्रम आदि भी रहे।