फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीएमओ का छापा, 45 गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सीएमओ ने जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। डॉक्टर, कर्मचारी समेत 45 लोगों का स्टाफ नदारद मिला। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सीएमएस से रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

होली को लेकर जिला अस्पताल में कई लोगों के न पहुंचने और आए दिन देर से आने की शिकायतें सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को मिली थीं। इसको लेकर उन्होंने जिला अस्पताल में सुबह करीब नौ बजे छापा मारा और हकीकत देखी। सबसे पहले ओपीडी चेक की। यहां मरीज दिखे, लेकिन कई डॉक्टर व कर्मचारी गायब थे। इसके बाद बारी-बारी से कई विभागों का निरीक्षण किया। वहां भी कई कर्मी व जिम्मेदार नदारद मिले। इससे उनका पारा चढ़ गया और सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही सीएमएस कक्ष में हाजिरी रजिस्टर भी जांचा। इसमें 45 लोगों के हस्ताक्षर नहीं थे।
इसको लेकर सीएमएस डॉ. शक्ति बसु से रिपोर्ट मांगी है। कहा जा रहा है कि कुछ लोग देर से आते हैं तो कई हस्ताक्षर भी नहीं कर पाते हैं। सीएमओ का कहना है कि निरीक्षण के दौरान कुछ लोग रात की ड्यूटी वाले कर्मचारियों आदि के हस्ताक्षर नहीं थे। सीएमएस से इसको लेकर सूची मांगी गई है। गैर हाजिर रहने वाले कर्मियों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें