फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से सैनिक को दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
maut - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सिकंदरपुर। क्षेत्र के ग्राम नौली के सैनिक का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नम आंखों से लोगों ने विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ग्राम निवासी कुलदीप कुमार मिश्रा(43) पुत्र संतोष मिश्रा आर्मी में हलवदार के पद पर तैनात थे। चार माह पहले तंगधार(जम्मू-कश्मीर) में ड्यूटी के दौरान उनके पैरों में बर्फ का टुकड़ा घुस गया था, जिससे धीरे-धीरे घाव बढ़ता गया और इंफेक्शन हो गया। तीन माह से लखनऊ के सैनिक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को फतेहगढ़ की सिख रेजीमेंट से आए कमांडेंट चमकौर सिंह व हवलदार गुरुवार सिंह उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके के परिवार में पत्नी व दो बेटे शुभ और लाभ हैं। कुलदीप साल 2003 में आर्मी में भर्ती हुए थे और उनको पहली पोस्टिंग श्रीनगर में मिली थी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा, एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शिव कुमार थापा, जिपंस प्रमोद राजपूत व चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह भी उनके गांव पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
सैनिक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने पर जब बात नहीं बनी तो परिजनों ने सलामी रोक दी। इसके बाद डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ही सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

maut- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें