फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। ससुरालियों का कहना है कि महिला की मौत बुखार से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना ठठिया के भगतपुर्वा पट्टी गांव निवासी कुलदीप की शादी हसेरन गांव निवासी पूजा के साथ करीब 14 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे आर्यन (11), देव (9) साल हैं। कुलदीप करीब चार माह पहले दिल्ली काम करने चला गया था। शनिवार शाम महिला की अचानक हालत खराब हो गई। परिजन मेडिकल कालेज ले आए। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर लेकर चले गए।
मायके वालों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया। ससुरालियों ने बताया कि महिला को बुखार आ रहा था। उसके दोनों बच्चे और सास गीता देवी, देवर संदीप भी बुखार की चपेट में हैं। बुखार आने कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का राज खुल जाएगा। यदि हत्या की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें