उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को तिर्वा क्रासिंग के निकट स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर हुआ। इस दौरान राम महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष व मकरंद सिंह यादव को जनपद सचिव बनाया गया।
केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर एसडी द्विवेदी की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी इंजीनियर मंडल अध्यक्ष आरएस यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डा. अशोक सविता की देखरेख में कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया कराई गई।
विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से मकरंद सिंह यादव जनपद सचिव, एके सिंह जनपद उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह संगठन सचिव, योगेंद्र पाल सिंह सचिव वित्त, अंकुर सक्सेना लेखा संप्रेक्षक, सोमलता व्यास परामर्शदाता पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इंजीनियर वृजेंद्र मोहन, सुनील यादव, संदीप कुमार, सूर्यवीर सिंह यादव, वृजेश कुमार, हेमवीर कसाना, राम मिलन, जय सिंह शाक्य ने संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर राम मिलन, सुनील आनंद, आदर्श बाबू कटियार ,दीपक कुशवाहा, वीवी पांडेय, कमलेश कुमार यादव, एके राजपूत आदि मौजूद रहे।