फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन को प्रभु चरणों में लगा दो

Sat, 26 Nov 2016 12:17 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
श्रीकृष्ण सत्संग धाम में भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा के कटरा मोहल्ला के श्रीकृष्ण धाम सत्संग भवन में कृष्ण कथा श्रवण महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यहां वृंदावन से आए संतों ने साप्ताहिक कथा के पहले दिन प्रभु सुखदेव जन्म की कथा सुनाई।
विज्ञापन


वृंदावन के संत श्री श्याम गोपाल दास ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रभु सुखदेव के पृथ्वी लोक में जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जीवन में सभी लोग खुश होना चाहते हैं। खुशी चाहिए तो वंशीवाले के चरणों में मन लगा दो। मुरलीवाले सुख के सिंधु हैं। तन से संसार का काम करो, मन को भगवान में लगा दो। सुखी हो जाओगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान छोटी-छोटी बालिकाओं ने मन मोहक नृत्य किया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर आयोजन कमेटी के राधेश्याम गुप्ता, अमृत, बल्लू, गोविंद शर्मा, हिमांशु शर्मा, डा, कृष्ण कुमार सैनी, दीपक गुप्ता, अनन्या, सीमा, रानी गुप्ता, सुभाष, संतोष, सचिन, अतुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें