छिबरामऊ महोत्सव आयोजन समिति ने रविवार को आपस में एकत्र किए गए कपड़ों को भट्ठा मजदूरों, उनके बच्चों और महिलाओं को वितरित किए।
पिछले
माह छिबरामऊ महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया था। इसकी सफलता से उत्साहित
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने वर्तमान में पड़ रही हाड़कंपाऊ ठंड को
देखते हुए गरीबों और असहायों को वस्त्र वितरित करने की योजना बनाई।
इसके
तहत पदाधिकारियों ने आपस में ही कपड़ों की व्यवस्था की और फिर रविवार की
दोपहर एक भट्ठे पर पहुंचकर वहां काम करने वाले मजदूरों, उनके बच्चों और
महिलाओं को कपड़े वितरित किए। इस दौरान आयोजन समिति के प्रदीप प्रधान,
हिमांशु सक्सेना, रमेश शर्मा, सुनील सत्या, मो. जाहिद चिस्ती, अमित शुक्ला,
आफताब आलम, सभासद जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।