फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया बनी हादसों का सबब

Sun, 24 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बजरिया में गौशाला तिराहे के पास बनी पुलिया हादसों का सबब बनी हुई है। लोगों ने कई बार पालिका से शिकायत की, पर अभी तक पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन


बजरिया गौशाला तिराहे के पास बनी पुलिया पिछले काफी दिनों से टूटी पड़ी है। पुलिया टूटी होने से वहां से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को कठिनाई होती है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिया दुरुस्त कराने को वार्ड सभासद से भी कहा, पर उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

लोगों ने इसके साथ ही पालिका के अफसरों से भी शिकायत की, पर पुलिया ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई। रामू गुप्ता, सीताराम, रामरतन, गयाप्रसाद, हिमांशू, सूरज आदि ने कहा कि अगर उनकी इस समस्या का हल शीघ्र न किया गया तो वह लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें