समस्याओं के निराकरण के लिए बनाएंगे कैंप कार्यालय
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि 10 मार्च के बाद जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए यहां अपना कैंप कार्यालय बनाएंगे। ताकि जनता की समस्याओं निस्तारण करा सकें। जनसभा समाप्त होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कट आउट लेेने के लिए कार्यकर्ता टूट पड़े।
स्वास्थ्य कर्मियों ने रोया दुखड़ा
जनसभा में 100 शैया अस्पताल से निकाले गए स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंच गए। वे मंच के बगल में ही कुर्सी डालकर बैठ गए। आनन-फानन पुलिस ने उन्हें हटाया। संबोधन समाप्त होने के बाद स्टाफ नर्सों ने उनको ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया।
सरकार बनने पर लगेगी प्रतिमा, भगवान बुद्ध के नाम पर बनेगा महाविद्यालय
जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छिबरामऊ में जो भगवान और महापुरुष को लेकर विवाद हुआ है, वह संज्ञान में है। सरकार बनने पर सबसे पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवाई जाएगी और उनके नाम पर महाविद्यालय भी बनवाया जाएगा। इसके साथ ही महाराणा प्रताप को भी सम्मान दिया जाएगा।