फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: जमीन के विवाद में युवक का गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। मक्का पुरवा गांव में जमीन विवाद के चलते युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले भैयालाल किसान हैं। इनके बेटे धीरेंद्र(25) की बुधवार रात घर के बाहर गला रेतकर हत्या कर दी गई। सीने पर चाकू से कई वार किए गए। भैयालाल ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पिता ने आलोक, पंकज, श्यामबाबू, सुबोध कुमार व आशीष पर हत्या का आरोप लगाया है। पांचों कीरतपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। देर रात एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें