कन्नौज। बारिश को देखते हुए जिले के कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय और निजी स्कूल 17 सितंबर को बंद रहेंगे। 18 सितंबर को पूर्ववत खुलेंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने दी।
वहीं गुरुवार को बारिश के दौरान परिषदीय स्कूल खुले रहे। छात्र बोरा ओढ़कर स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने शिक्षण किया। महसौनापुर परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने शिक्षण कार्य कराया।
गिरा पेड़, दो सिपाही घायल
तिर्वा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान सिपाहियों की बैरक पर पेड़ टूट कर गिर पड़ा। बैरक में सो रहे दो सिपाही अतुल कुमार व अनूप दबकर घायल हो गए। सिपाहियों ने मलबा हटाकर घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया।