कन्नौज के तालग्राम में छिबरामऊ एक्सप्रेस अंडर पास के समीप रविवार सुबह साढे नौ बजे के करीब डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दमाद की मौत हो गई। चचिया ससुर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा।
औरैया अजीतमल अहेरीपुर सबलपुर निवासी शिवकुमार (26) गुरसहायगंज इस्माइलपुर से तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। साथ में जालौन निवासी उनके चचिया ससुर करतार (30) भी थे। तालग्राम अंडर पास पर पहुंचते ही डीसीएम ने बिपरीत दिशा से टक्कर मार दी।
जिसमें दोनो लोग घायल हो गए । पुलिस सीएचसी लेकर आई जहां शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। और करतार को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। दरोगा राजेश प्रतापसिंह ने बताया शव सीएचसी पर रखवा दिया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।