फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किशोरी के पीछे पड़े दो युवक, निकाह की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो युवकों ने एक किशोरी से जबरन निकाह करने की धमकी दी है। निकाह न होने पर दोनों युवकों ने किशोरी को गोली मारकर हत्या करने धमकी दी है। इससे किशोरी और उसका परिवार दहशत में है। किशोरी की मां ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के ताजपुर नौकास कांशीराम कालोनी में एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। करीब एक सप्ताह से हाजीगंज में रहने वाले दो युवक किशोरी से जबरन निकाह करने की धमकी दे रहे हैं।
इससे पीड़िता और परिवार के लोग परेशान हैं। दहशत के कारण पीड़िता ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पीड़िता की मां ने शनिवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मां ने बताया कि दोनों युवक उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती निकाह करने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने सदर कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें