फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: कानूनगो के बेटे से मेडिकल कालेज में रैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्र के पिता शिकोहाबाद में कानूनगो हैं। उन्होंने तहसीलदार और मेडिकल कालेज के प्रशासनिक अधिकारियों से सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद जनपद के प्रतापपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि वह शिकोहाबाद सदर तहसील में कानूनगो हैं। छोटा बेटा रवि यादव राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। तीन दिन पहले वह कालेज में पढ़ने गया था। बेटा कालेज के हॉस्टल में रहता है। गुरुवार को बेटे ने फोन कर बताया कि कालेज के कुछ सीनियर छात्र रैगिंग करते हैं। इस पर शुक्रवार को तहसील पहुंचे छात्र के पिता ने तहसीलदार से रैगिंग की शिकायत की है।
तहसीलदार ने प्राचार्य को फोन पर घटना बताकर कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि कालेज में अभी नया बैच नहीं आया है। अगर कोई नया छात्र आया है और उसके साथ रैगिंग हो रही तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें