फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : दरोगा के बेटे ने ठेला चालक को मारी गोली, सीएचसी से तिर्वा मेडिकल रेफर

Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरसहायगंज (कन्नौज)

सार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ठेला चालक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में तैनात दरोगा के बेटे ने पुरानी रंजिश में ठेला चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। ठेला चालक को सीएचसी लाया गया। यहां से तिर्वा मेडिकल कालेज भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ठेला चालक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में दरोगा ओमप्रकाश के तीन बेटे रहते हैं। बताया गया कि ओम प्रकाश इन दिनों लखनऊ के किसी थाने में चौकी इंचार्ज हैं। इनके सबसे छोटे बेटे सुशील ने बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर के बगल से गुजर रहे शान मोहम्मद को देख खिड़की के पीछे छिपकर तमंचे से फायर कर दिया। 

गोली शान मोहम्मद के बाएं हाथ में लगी। शान मोहम्मद भी इसी मोहल्ले में कुछ दूरी पर रहता है। तिर्वा मेडिकल कालेज में इलाज हो रहा है। सूचना पर कोतवाल टीपी वर्मा, कस्बा चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटना की छानबीन की। वहीं घटना के बाद सुशील अपने दो भाइयों के साथ बाइक से भाग गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे बाद में पकड़ लिया। इस मामले में घायल शान मोहम्मद के भाई हसीब की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी ओर हसीब ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। पुलिस ने तहरीर लिखकर उस पर अंगूठा लगवाया है। घटना के बारे में हसीब ने बताया कि रंजिश प्रेम प्रसंग को लेकर है। सुशील विवाहित महिला को परेशान करता था। 

वक्त-बेवक्त घर में घुस जाता था। शान मोहम्मद के विरोध पर धमकी देता था। इस बारे में जुलाई माह में शान मोहम्मद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया था। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुशील इसी बात की रंजिश मानता था। 

बुधवार को गोली मारने की घटना को अंजाम दे दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि थानेदार टीपी वर्मा रिपोर्ट दर्ज कर  मामले की छानबीन खुद कर रहे हैं। दोषी पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें