फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। पुरानी रंजिश में युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना ठठिया के खानपुर गांव निवासी पूरन सिंह (35)पुत्र रामाधार बुधवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पांच लोग खेत पर पहुंचे। यह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
सीओ दीपक दुबेे ने बताया कि परिजनों के अनुसार सात जुलाई को घायल व विपक्षी दोनों बिल्हौर बरात में गए थे। वहां दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसी रंजिश को लेकर गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें