फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रही हड़ताल, आज खुलेंगी बैंक

विज्ञापन
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले में दूसरे दिन भी सरकारी बैंकों की हड़ताल जारी रही। इससे जिले में करीब दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते व्यापारियों से लेकर अन्य लोगों को लेनदेन के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में गुरुवार से जिले की सरकारी 110 बैंक शाखाओं में दो दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन शुक्रवार को भी तालाबंदी रही। दूसरे दिन बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं के ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो दिवसीय हड़ताल के चलते जिले में करीब दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। अधिकांश एटीएम भी इन दो दिनों में खाली हो गए। आवश्यकता पड़ने पर लोगों ने एक दूसरों से रुपये लेकर काम चलाया। एलडीएम अभिषेक सिन्हा ने बताया कि हड़ताल समाप्त हो गई है। शनिवार को पूर्व के दिनों की तरह सभी बैंकें खोली जाएंगी। लेनदेन से लेकर सभी प्रकार के बैंकों में काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें