फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूब गया तीन साल का बच्चा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि तालाब के आसपास सुरक्षा तार लगा होता तो उनका बच्चा न डूबता।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम लगभग पांच बजे की है। मानीमऊ गांव के किसान पिंटू दोहरे का तीन वर्षीय बेटा प्रिंस घर पर अकेले खेल रहा था। परिजन खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गए थे। लौटने पर घर में प्रिंस को न देख परेशान हो गए। खोजबीन करने पर पता चला कि घर के किनारे तालाब में शव उतरा रहा है। देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को मेहंदीघाट पर दफना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बस्ती में गहरा तालाब है। तालाब के आसपास कोई सुरक्षा तार नहीं लगवाया गया है। इसी कारण हादसा हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान से तालाब के किनारे सुरक्षा तार लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें