कन्नौज। जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ के घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया। आप ने इस भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इससे कि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम राकेश कुमार मिश्र को दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने कई हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। जल जीवन मिशन योजना से हर घर में नल से जल पहुंचाया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख 20 हजार करोड़ का आवंटन किया है। योगी सरकार ने इस योजना में फर्जी कंपनियों से साठगांठ कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। पिछले दिनों इस घोटाले का भंडाफोड़ आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया है। आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग की।