फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला एक्सप्रेस पर कन्नौज के कई अफसर सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में तैनात कई विभाग के अफसर गुरुवार की रात चली तबादला एक्सप्रेस पर सवार होकर दूसरे जनपदों के लिए निकल गए। गैर जनपदों और शासन से नए अफसरों की तैैनाती भी कर दी गई है। जिला पंचायत के एएमए, एआरटीओ, डीएसओ समेत कई अफसरों का तबादला हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में एआरटीओ के पद पर तैनात संजय कुमार झा को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। शासन से अजय तिवारी की तैनाती जिले में एआरटीओ के रूप में हुई है। डीएसओ कमलेश गुप्ता को एटा भेजा गया है, जबकि एटा के डीएसओ रहे राजीव मिश्रा को कन्नौज की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर के सीपी अवस्थी को कन्नौज का जिला उद्यान अधिकारी बनाया गया है, जबकि यहां तैनात रहे मनोज चतुर्वेदी को मथुरा भेजा गया है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर फिरोजाबाद से जितेंद्र कुमार को भेजा गया है, यहां तैनात रहे छोटेलाल को अंबेडकर नगर स्थानांतरित किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार को निदेशालय भेजा गया है। समाज कल्याण विकास विभाग के दिनेश गोदार को जिला समाज कल्याण अधिकारी बनाया गया है। अपर मुख्य अधिकारी ज्योति दीक्षित को मऊ भेजा गया है। इटावा से सुरेंद्र वर्मा को कन्नौज की जिम्मेदारी मिली है।
फिर बदले डीएफओ
डीएफओ विकास नायक ने जिले में एक महीने पहले ही चार्ज लिया था, उनका तबादला फिरोजाबाद हो गया है। लखीमपुर से आरके सिंह सेंगर ने शुक्रवार को चार्ज भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें