कन्नौज। इत्र नगरी में भी अब घर बैठे कई सुविधाएं मिलने लगीं हैं। सेवामित्र एप से लोगों को यह सहूलियतें मिल रहीं हैं। साथ ही प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया स्कीम को भी बढ़ावा मिल रहा है। सेवायोजन विभाग भी इसमें अपनी भूमिका निभा रहा है।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर सेवामित्र एप डाउनलोड कर लाभ ले सकता है। कई तरह की सुविधाओं को सेलेक्ट कर निर्धारित फीस अदा कर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कन्नौज में एसी और आरओ लगवाने व सही कराने, ऑन कॉल डॉक्टर सुविधा व डायग्नोस्टिक की सुविधा शुरू हो चुकी है। इस एप से जुड़ने के लिए व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण होना जरूरी है।