जलालाबाद। कस्बे में स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन था। इसमें चिकित्सक अभिषेक सैनी, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अभिषेक वर्मा, फार्मासिस्ट नवीन सचान की ड्यूटी थी। सुबह 10 बजे से चिकित्सकों को शाम चार बजे तक रहना था, लेकिन चिकित्सक दोपहर दो बजे केन्द्र पर ताला डाल कर चले गए। जिससे यहां आने वाले मरीजों को बिना दवा के ही लौटना पड़ा।
सीएससी अधीक्षक महेंद्र भान सिंह का कहना है की गर्मी बहुत थी वहीं मरीज न आने की बजह से चिकित्सक अस्पताल बंद कर चले गए थे। जलालाबाद के पूर्व प्रधान कमल कांत कटियार ने कहा पीएचसी की यही स्थिति रहती है यहां डॉक्टर कभी भी समय से नहीं आते हैं (संवाद)