फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा रियासत के कब्जे से तीन बीघा सरकारी भूमि मुक्त

विज्ञापन
जमीन पर अवैध कब्जा हटवाते तहसीलदार।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। तिर्वा रियासत के कब्जे से तीन बीघा सरकारी भूमि को प्रशासन ने मुक्त करा दिया है। अवैध निर्माण पर रविवार को तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुडोजर चला। सरकारी भूमि पर वर्षों से रियासत का कब्जा था।
विज्ञापन

कस्बे के दुर्गानगर में स्थित सरकारी तालाब व जमीन पर तिर्वा रियासत के राजा ने वर्षों से कब्जा कर रखा था। शिकायत मिलने पर रविवार को तहसीलदार अनिल कुमार सरोज व क्षेत्रीय लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीन बीघे से अधिक तालाब व सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की। इस दौरान वहां कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कब्जेदारों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने कब्जे पर बुलडोजर चलवाकर से ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने रियासत को हिदायत देते हुए कहा कि अगर दोबारा तालाब पर कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें