फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 8800 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। महिला के प्रसव योजना के रुपये डालने का झांसा देकर युवक के खाते से साइबर ठगों ने 8800 रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पाला गांव निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रश्मि का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रसव हुआ था। रविवार की सुबह उसे मोबाइल पर फोन आया और युवक ने उससे प्रसव के पैसे आने की बात पूछी। इस पर फोन कर रहे युवक ने उसके बैंक की डिटेल मांगी और आधार कार्ड का नंबर पूछा। उसने सारी डिटेल उसे दे दी। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया तो उसने वह भी बता दिया। कुछ समय बाद उसके खाते से दो बार में 8800 रुपये कट गए। कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामला साइबर से जुड़ा हुआ है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें